IIM Mumbai MBA Admission Policy 2026-28 जारी

IIM मुंबई ने अपने MBA 2026-28 बैच के लिए एडमिशन पॉलिसी जारी कर दी है। यह MBA एक 2 साल का फुल-टाइम रेसिडेंशियल प्रोग्राम है। इस कोर्स में सभी स्ट्रीम के ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं।

एडमिशन का आधार मुख्य रूप से CAT 2025 स्कोर, पढ़ाई का रिकॉर्ड और वर्क एक्सपीरियंस होगा।

📢 AP EAMCET Time Table 2026 जारी 🚀 | इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर एग्जाम डेट देखें

📌 योग्यता (Eligibility Criteria)

MBA में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास:

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन

General कैटेगरी: कम से कम 50% अंक

SC / ST / PwD: कम से कम 45% अंक

फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं

(शर्त: डिग्री 30 जून 2026 तक पूरी हो)

अगर आपकी यूनिवर्सिटी CGPA से प्रतिशत नहीं देती, तो IIM Mumbai खुद प्रतिशत निकालेगा।

👉 CA, CS, CMA, ICWA जैसे प्रोफेशनल कोर्स वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

🔥 नया नियम 2026 से लागू! JEE–NEET में अब Face Recognition 📸 | नकल पर लगेगी पूरी रोक 🚫

🧩 एडमिशन प्रक्रिया (3 स्टेज में चयन)

🔹 Stage 1: CAT 2025 Cut-Off

हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग न्यूनतम कट-ऑफ तय किया गया है:

Category

VARC

DILR

QA

Overall

General

80

80

75

85

OBC / EWS

70

65

65

75

SC

65

60

60

70

ST

55

55

55

65

PwD

45

45

45

55

⚠️ ध्यान दें: असली कट-ऑफ इससे ज्यादा भी हो सकता है।


🔹 Stage 2: Personal Interview (PI)

CAT कट-ऑफ पूरा करने वाले छात्रों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग CAT स्कोर और कैटेगरी के आधार पर होगी।


🔹 Stage 3: Final Selection

अंतिम चयन इन बातों पर होगा:

CAT Score

Personal Interview

Academic Performance

Work Experience

क्लास 10, 12, ग्रेजुएशन और नौकरी के अनुभव को अलग-अलग वेटेज दिया जाएगा।

🎓 विदेश में पढ़ाई का मौका! 🇭🇺 हंगरी सरकार दे रही है 200 स्कॉलरशिप, भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

🎯 MBA Aspirants के लिए जरूरी सलाह

CAT 2025 की तैयारी अभी से स्ट्रॉन्ग रखें

Academic consistency बहुत मायने रखती है

Work experience वालों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा

Interview preparation को हल्के में न लें