CTET 2025 बड़ी खबर 🚨 | अधूरी आवेदन वालों को मिला आखिरी मौका, 30 दिसंबर तक फॉर्म पूरा करें 📄

 

CTET 2025: अधूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का आखिरी मौका

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2025 से जुड़ी एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिन उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म किसी कारणवश अधूरा रह गया था, उनके लिए CTET आवेदन पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है।

CTET निदेशक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह सिर्फ एक बार दिया गया मौका है। इस सुविधा के तहत उम्मीदवार 27 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से लेकर 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक अपना अधूरा आवेदन पूरा कर सकते हैं।

SSC SI Answer Key 2025 जारी 🔥 आज ही आपत्ति दर्ज करें | Objection Last Date 27 दिसंबर ⏰

⚠️ नई रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं

बोर्ड ने साफ किया है कि:

❌ नई रजिस्ट्रेशन नहीं होगी

✅ सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन पूरा कर सकते हैं जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन शुरू किया था

🚨 JEE Main 2026 Alert! PAN/Passport से Form भरा है? तो 7 जनवरी से पहले ये काम ज़रूर करें 📄⚠️

📊 क्यों लिया गया यह फैसला?

CTET बोर्ड को कई उम्मीदवारों से शिकायतें मिली थीं कि:

तकनीकी समस्या

अंतिम दिन ज्यादा ट्रैफिक

भुगतान या फाइनल सबमिशन में दिक्कत

आंकड़ों के अनुसार:

25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया

करीब 1.5 लाख आवेदन अधूरे रह गए

परीक्षा करीब 1 साल बाद हो रही है, इसलिए बोर्ड ने सहानुभूति दिखाते हुए यह फैसला लिया

🏫📢 School Assembly News Headlines Today: 26 दिसंबर 2025 | देश-दुनिया, खेल और बिज़नेस की बड़ी खबरें

🧾 CTET 2025 अधूरा फॉर्म कैसे पूरा करें?

CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

अधूरी जानकारी भरें

फीस भुगतान करें (अगर बाकी है)

फाइनल सबमिट करके कन्फर्मेशन डाउनलोड करें

👉 समय रहते आवेदन पूरा करें, 30 दिसंबर के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments